फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करके पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि 5 फरवरी को सायं करीब 5:00 बजे उनकी बेटी खेत में घास लेने गई थी। उसी समय गांव के ही अमन उर्फ गोलू तथा हिमेश उर्फ लहारे ने जबरिया उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों के आने की आवाज सुनकर दोनों वहां से भाग गए। घर पहुंच कर किशोरी ने वारदात के बारे में बताया। उसके बाद पिता ने महुली थाना पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देर रात सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें