फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चरस के साथ गोरखपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया चरस का आरोपी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 1.045 किलोग्राम चरस के साथ गोरखपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। ये लोग चरस बेचने के लिए बस्ती रेलवे स्टेशन जा रहे थे। पुलिस के मुताबकि पकड़ी गई चरस की गुणवत्ता मलाण क्रीम या कश्मीरी चरस की है। इसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक से ढाई करोड़ तक है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर की रात कांटे चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पिपरा कला मोड़ पर गोरखपुर की तरफ से आती एक मोटरसाइकिल को रोका गया। बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम कुलदीप शाही बताया। पीछे बैठे युवक की पहचान हिमांशु सिंह के रूप में हुई।
दोनों गोरखपुर के निवासी हैं। तलाशी में उनके पास से 1.45 किलो चरस बरामद हुई। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और 200 रुपये भी मिले। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस पूछताछ में हिमांशु सिंह ने अपने पास चरस होने की बात बताई।
विज्ञापन

नियमानुसार तलाशी लेने पर खाकी पॉलिथीन में काले टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर भूरे रंग का ठोस पदार्थ मिला। उनका वजन एक किलो 45 ग्राम निकला। पुलिस ने 50 ग्राम का नमूना तैयार कर शेष चरस सील कर दी। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना किया गया।
तीसरे आरोपी का खुलासा कोतवाल जय प्रकाश दूबे के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चरस उन्हें उमंग उर्फ सूर्यदेव सिंह ने दी थी। उमंग उर्फ सूर्यदेव सिंह गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदराह का निवासी है। वे चरस को बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। चरस की बिक्री से मिलने वाली रकम तीनों के बीच बांटी जानी थी। पुलिस अब चरस की आपूर्ति के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी। पकड़ी गई चरस की गुणवत्ता मलाण क्रीम या कश्मीरी चरस की है। इसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक से ढाई करोड़ तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें