संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सई बुजुर्ग गांव में रंजिश में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सई बुजुर्ग गांव निवासी यासमीन खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून की शाम करीब 6:30 बजे गांव के फखरे आलम जहीर, शाह आलम उर्फ शेरू, नेहाल और जहीर रंजिश में उनके घर पहुंचे। सभी ने उनकी ननद मुफीदा खातून के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें बेहोश कर दिया। दूसरी ननद सैयदा खातून के साथ भी मारपीट की गई। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।