संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमिला गांव के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर एक पक्ष से एससी-एसटी एवं दूसरे पक्ष के तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रोहित निवासी ग्राम चकिया ने बताया कि 21 अप्रैल को वह राजापुर सरैया गांव से अपने घर आ रहे थे। उमिला गांव के पास मारुति नंदन पाठक उनको जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देकर गाड़ी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर उनको मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के मारुति नंदन पाठक ने अपनी तहरीर से बताया कि वह अपनी गाड़ी से मगहर से घर जा रहे थे। गांव के पास रास्ते में दलित बस्ती के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनको रोक कर गालियां देते हुए मारापीटा। सिर में चोट की वजह से वह बेहोश हो गए। उनके हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। गांव के लोगों ने उनकी जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।