सिद्धार्थनगर। एसएसबी की 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी लोहटी की टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो बोरी यूरिया और 2374 मोजे बरामद हुए। पूछताछ के बाद आरोपी को बरामद सामान के साथ बढ़नी कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम सीमा स्तंभ संख्या 562 के पास तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो दो बोरी यूरिया और 2374 मोजे बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी चंदई, थाना शोहरतगढ़ बताया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे सामान सहित बढ़नी कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद