फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुश्ती में दो खिलाड़ियों ने जीते सिल्वर और ब्रांज मेडल

Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मिर्जापुर में चार से छह नवंबर तक आयोजित की गई। इसमें जिले के स्टेडियम के दो पहलवानों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किया है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मिर्जापुर आयोजित थी। जिसमे स्टेडियम के कुश्ती के दो खिलाड़ी अनुराग राय और अभिषेक यादव बस्ती मंडल से कोच यादवेंद्र यादव के नेतृत्व में भाग लेने गए थे। दोनों खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि अनुराग राय ने 61 किलोग्राम भार फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल हासिल किया है। जबकि अभिषेक यादव ने 63 किलोग्राम भार ग्रीको रोमन में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि ये खिलाडी स्टेडियम के ट्रेनी के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता पर डीआईओएस हरिश्चंद नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार, जिला वाॅलीबाॅल संघ के सचिव चंद्रबली यादव, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक मनोज कुमार, जिला फुटबाल संघ के सचिव वीके विश्वास, कोच विमलेश ध्रुव समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें