फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Thu, 06 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार की फाईल फोटो
विज्ञापन
धनघटा/बेलहर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव निवासी 60 वर्षीय राम सावर बुधवार की शाम महुली से सामान खरीदारी करके वापस घर जाने के लिए महुली कस्बे में टेंपो पर बैठा। गांव निकट मुख्य सड़क पर टेंपो से उतरकर पैदल ही घर जाने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर राम सावर गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ राम सावर को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राम सावर निषाद ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस शव के पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गई। परिजन भी पहुंच गए थे। दूसरी घटना बेलहर क्षेत्र में हुई। बुधवार की शाम विकास कुमार 25 वर्ष निवासी किठिउरी थाना बेलहर कलां अपने चचेरे मामा पिंटू कुमार निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहर कलां के साथ राजघाट की तरफ से दुर्गजोत की तरफ आ रहे थे। सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिंटू का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। माता सुभावती देवी का रो रो कर बुरा हल है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें