धनघटा। गुटबाजी में आए दिन मारपीट करने वालों पर पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। एक गुट में शामिल व कई मुकदमों में वांछित एक होमगार्ड के जवान और उसके सहयोगी को पुलिस ने मंगलवार को तहसील में दौड़ा कर दबोच लिया। धनघटा क्षेत्र के कुछ युवाओं दोनों गुटों के बीच दो साल से आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही थी। एक गुट का नेतृत्व एक होमगार्ड और उसका सहयोगी कर रहा था। होली के दूसरे दिन शनिवार को रुपिन के पास स्थित एक पेट्राेल पंप पर एक गुट दूसरे गुट के युवकों को पीटा था। उसी रात में दूसरे गुट ने धनघटा में पहले गुट के युवक की पिटाई कर दी।
मामले में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज है। मारपीट में मुठही खुर्द गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। मंगलवार को धनघटा तहसील में एक होमगार्ड और उसके सहयोगी को दबोच लिया । दूसरे गुट के लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। संवाद