फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार से गोरखपुर जा रहे आंबेडकरनगर के दो लोगों को पीटा

Mon, 03 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर के पास रविवार की देर रात मनबढ़ों ने दो लोगों को पीट दिया। वह लोग आंबेडकरनगर से गोरखपुर जा रहे थे। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर जनपद के मेढ़ी सुलेमपुर निवासी राजू गुप्ता अपने साथी आलोक मिश्रा के साथ कार से अपने घर से गोरखपुर जा रहे थे। इस दौरान जब वह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मां समय जी चौराहे के पार पहुंचे तो पांच-छह युवकों ने उनके कार को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद वह लोग उन्हें व उनके मित्र आलोक मिश्रा को गाली देते हुए दौड़ाकर बेल्ट से पीटने लगे और जानमाल की धमकी भी दी। दोनों लोगों को काफी गंभीर चोटें आईं। मौके पर भीड़ जुटने पर मनबढ़ उनके वाहन की चाभी भी निकाल कर फरार हो गए। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें