संतकबीरनगर। जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। धमरजा उमरीकला के महेंद्र चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अचकवापुर गांव में उनकी बैनामा ली हुई जमीन है। इस जमीन को लेकर पहले विवाद हुआ था। न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया था।
आरोप है कि गोरखपुर जनपद के सहजनवां निवासी रामसुमेर और अमित जबरन उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब महेंद्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रामसुमेर, अमित और कुछ अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने महेंद्र का मोबाइल भी तोड़ दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद