फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए दो व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र से आए दो व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मिले संक्रमित
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्रियों की चल रही कोरोना जांच में महाराष्ट्र से आए दो यात्री एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टीम ने इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। अब तक जिले में 3,460 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो बघौली क्षेत्र के रहने वाला है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच में महाराष्ट्र से आए दो यात्री एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही 1252 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,460 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3408 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आठ एक्टिव केस है, जिसमें दो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और छह लोग होम आइसोलेट हैं। 676 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें