हरिहरपुर। महुली में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। महुली में स्टेट बैंक जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति कई साल से दुकान चला रहा है।
उसी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों से दुकानदार की कहासुनी हो गई। इस बीच कई लोग मौके पर पहुंच गए और दुकानदार सहित उसकी पत्नी और बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घटना की जांच में जुटी है। संवाद