फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े

Mon, 17 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। रविवार की देर शाम कुछ युवकों की नादानी से दो पक्ष आमने-सामने हो गए। गनीमत रही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भीड़ को तितर बितर कर दिया। फिलहाल दोनों पक्ष कार्रवाई न करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन

कस्बे का एक युवक आदित्य पुलिस चौकी के निकट परतिया मोड़ पर चाय पी रहा था। वही पर एक अन्य पक्ष का भी युवक मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते काफी बढ़ गई। दूसरे पक्ष का युवक मौके से चला गया। थोड़ी देर में सैकड़ों लोग के साथ आया। देखते ही देखते आसपास की दुकानें बंद होने लगी।
इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिसकर्मी भी आ गए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी भांजनी पड़ी। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में कोई कार्रवाई नही करने पर सहमति जताते हुए सुलह समझौता कर लिया। चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं करने पर सहमत था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें