संतकबीरनगर। जनपद के बेलहरकला थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में लकड़ी उठाकर फेंकने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले में दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।
एसओ बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि दासडीह गांव निवासी पृथ्वीपाल ने अपने शिकायत में बताया कि गांव निवासी विपक्षी बब्लू, विक्रम, लवकुश, अर्चना साजिशन गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर रखा लकड़ी उठाकर फेंकने लगे। मना करने पर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह भागकर अपने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। तमाम लोगों ने आकर बीच-बचाव किया तो विपक्षी जानमाल की धमकी देकर चले गए।
वहीं दूसरे पक्ष के पूर्णमासी ने अपनी शिकायत में बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पृथ्वीपाल, छट्ठीलाल, विंद्रावती, नीलू दरवाजे पर चढ़कर भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी डंडा और लात-मुक्काें से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे उनके परिजनों को काफी चोटे आईं। तमाम लोगों के आने और बीच-बचाव करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
एसओ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मारपीट की घटना में घायलों को पुलिस टीम की निगरानी में मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है।