फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र बंटवारा को लेकर डीएम के पास पहुंचे किन्नर

Thu, 22 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर से अपनी बात कहती किन्नर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में किन्नर क्षेत्र बंटवार को लेकर एक बार फिर मुखर हो गई है। बुधवार का किन्नर डीएम के कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान न्याय दिलाने की मांग की। डीएम ने तत्काल सीओ को बुलाया और मामले की जांच एडीएम और एएसपी को सौपी है और दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन किन्नरों के दो गुटों के चलते विवाद हो रहा है। कुछ दिन पहले किन्नरों ने कोतवाली घेरा था। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था। उसके बाद एक व्यक्ति के घर कुछ पत्थर बाजी भी हुई थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर किन्नरों पर केस दर्ज हुआ था। लगातार दो गुटों में विवाद हो रहा है। बुधवार को किन्नर डीएम के पास पहुंचे। किन्नरों का कहना है कि कुछ लोग बाहरी है और यहां आकर माहौल खराब कर रहे है। उनके कार्य क्षेत्र में दखल दे रहे है। इसे रोका जाए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इस मामले में एडीएम और एएसपी की कमेटी गठित की है। जो मामले में सुनवाई कर इसका निस्तारण करेगी। डीएम ने सीओ सिटी को बुलाया और किन्नरों का प्रकरण सुनने के लिए कहा। इसके बाद किन्नर कलक्ट्रेट से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें