फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसील गेट के सामने भिड़े दो पक्ष

Fri, 07 Jun 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शुक्रवार को धनघटा तहसील पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले हाॅकी और ईंट-पत्थर से एक युवक घायल हो गया। तहसील गेट पर अफरा-तफरी का माहौल देखकर पुलिस पहुंच गई। बीच बचाव के बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र के बसिया जोत और छितही गांव के लोगों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग धनघटा तहसील पर तारीख देखने के लिए पहुंचे थे। शाम के समय तारीख देखने के बाद जब लौट रहे थे तो तहसील गेट पर आपस में बात करने लगे। धीरे-धीरे मामला बढ़ा तो मारपीट की नौबत आ गई। बसिया जोत निवासी युवक को मारपीट कर घायल कर दिए तो वह थाने के तरफ भागने लगा। विपक्षी पीछा किए तो लोग बीच बचाव करने लगे। इतने में पुलिस भी पहुंच गई।
प्रभारी एसओ हृदय नारायण दीक्षित का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें