फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सर्वजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई की रात करीब 10:00 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर उसके भाई ज्ञानदास, भाभी सुनीता देवी, इंद्रजीत तथा प्रियंका देवी ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अमरजीत और उनकी पत्नी लाली देवी को भी आरोपियों ने पीट दिया। इस मारपीट में सभी को चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें