फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो ऑक्सीजन प्लांट खराब, वैक्सीन भी खत्म

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कोविड वार्ड की तैयारी का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दो ऑक्सीजन प्लांट खराब, वैक्सीन भी खत्म
विज्ञापन

चीन में कोरोना के कोहराम के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, सतर्कता बढ़ाई गई
बाहर से आने वाले लोगों की होगी जांच, गांव में आशा कार्यकर्ता रखेंगी नजर
संतकबीरनगर। चीन में कोरोना के कोहराम और देश में मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू होने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। चार ऑक्सीजन प्लांट में दो खराब हैं। पांच माह से कोरोनारोधी वैक्सीन भी नहीं है। यदि कोरोना पांव पसारता है तो उस पर काबू पाना आसान नहीं होगा।
शासन के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से जिले में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं को परदेश से आने वालों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी कोविड जांच भी कराई जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में चार स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। जिला अस्पताल परिसर में लगे दो ऑक्सीजन प्लांट में एक खराब है। वार्ड में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। हैंसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ऑक्सीजन प्लांट भी काम नहीं कर रहा है। मेंहदावल का ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोरोनारोधी वैक्सीन की मांग की गई है। वैक्सीन आने के बाद जिन लोगों को द्वितीय और एतिहातन डोज नहीं लगा है, उन्हें लगाया जाएगा। यदि जिले में कोरोना का एक केस मिलता है तो उससे संबंधित 50 लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

...
मास्क लगाकर आएं जिला अस्पताल
सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने मरीजों से मास्क लगाकर अस्पताल आने की अपील की है। सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है।
...
एलटू वार्ड को किया गया सक्रिय
जिला अस्पताल में बने 200 बेड के कोरोना एलटू वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुुर्वेदी ने बताया कि एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर कोरोना एलटू वार्ड है। यदि कोरोना का कोई गंभीर मरीज आता है तो उसका बेहतर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें