फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में बढ़ेंगे चार नए थाने, फरियादियों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ेंगे चार और थाने, फरियादियों को होगी सहूलियत
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन में भिजवाया प्रस्ताव
संतकबीरनगर। जिले में चार नए थाने बढ़ेंगे। डीएम और एसपी की ओर से नए थानों का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। नए थानों के लिए एडीजी जोन गोरखपुर ने भी शासन में पैरवी की है।
वर्ष 1997 में बस्ती से अलग कर जनपद संतकबीरनगर का सृजन किया गया था। जिले की आबादी करीब 19 लाख है। तीन सर्किल में जिला बंटा है। वर्तमान में खलीलाबाद सर्किल में कोतवाली, दुधारा और महिला थाना है। मेंहदावल सर्किल में बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा और बेलहर कला थाना है। धनघट सर्किल में महुली और धनघटा है।
विज्ञापन

धनघटा थाने में 326 गांव हैं। घटनाएं घटित होने पर सूचना के बावजूद पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर पहुंचने में वक्त लग जाता है। लोगों को फरियाद लेकर थाने तक पहुंचने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वर्ष 2008-09 में तत्कालीन एसपी सुग्रीव गिरी ने जिले में पांच नए थाने पौली, लोहरैया, काली जगदीशपुर, कांटे और बेलहर कला खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजवाय था।
शासन में ठीक से पैरवी नहीं होने से नए थाने खुलने में अड़चने फंसी। इसके लिए दोबारा 2011 में प्रस्ताव भेजा गया। फिर वर्ष 2017 में रिमाइंडर भेजा गया। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने शासन में पैरवी की। वर्ष 2019 में बेलहर कला थाने को खोलने की स्वीकृति मिल गई। मार्च 2020 से बेलहर कला थाने का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
तत्कालीन एसपी ब्रजेश सिंह ने सांथा पुलिस चौकी में बेलहर कला थाने का संचालन भी शुरू करा दिया। जबकि शेष चार थानों की फाइल शासन में अटक गई। इधर शासन ने चारों थानों के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए एसपी से नया प्रस्ताव मांगा। उसी क्रम में कांटे, लोहरैया, पौली और काली जगदीशपुर का प्रस्ताव नए सिरे से तैयार कराकर डीएम व एसपी ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन में भिजवाया है।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सोनम कुमार ने बताया कि जिले में चार नए थाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें कोतवाली से काट कर कांटे को नया थाना बनाया जा रहा है। इसमें 102 गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें