फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो उत्कृष्ट शिक्षकों ने किया एक्सपोजर विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी के निर्देशानुसार पीएम श्री विद्यालयों से जिले के दो उत्कृष्ट अध्यापक प्रभात कुमार और अनुपम कुमार ने अहमदाबाद में एक्सपोजर विजिट में प्रतिभा किया। बस्ती देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल के 12 पीएम श्री विद्यालयों के 24 शिक्षकों की टीम ने बस्ती मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला के निर्देश के 25 से 27 फरवरी तक इसमें प्रतिभा किया।
विज्ञापन

इस विजिट में आईआईटी गांधीनगर में सेंटर फॉर्म क्रिएटिव लर्निंग में आयोजित कार्यशाला में प्रोफेसर मनीष जैन ने सभी का शैक्षणिक उत्साहवर्धन किया प्रोफेसर अभिजीत दास ने लैब में विभिन्न वर्किंग मॉडल के बारे में बताया और एक मॉडल में विभिन्न विषयों के समायाेजन के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने गुजरात राज्य के समग्र शिक्षा निदेशक से भी मुलाकात की जहां अहमदाबाद पीएम श्री स्कूल के विजिट्स की सूची उपलब्ध कराई गई।
टीम के सदस्यों ने भगवान स्वामी नारायण के प्रसिद्ध मंदिर अक्षरधाम का दर्शन कर प्रसिद्ध वाटर शो देखा। टीम लीडर सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में नर्मदा और अहमदाबाद जिलों के पीएम श्री विद्यालय के विजिट किया तथा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिभा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। टीम ने पीएम श्री स्कूलों का भ्रमण किया इसके उपरांत पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन की सभी संचालित योजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसमें टीएलएम निर्माण, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, ग्रीन स्कूल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट में दोनों उत्कृष्ट अध्यापकों की प्रतिभागिता करने पर बीएसए अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें