फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो माह पूर्व छिनैती के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

Wed, 05 Jun 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों के खिलाफ रायफल छीनने का प्रयास करने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी हेमंत कुमार त्रिपाठी ने महुली थाने में दी तहरीर में लिखा है कि 18 अप्रैल की रात 09:30 बजे गांव के ही नीरज श्रीवास्तव के घर आयोजित मुंडन संस्कार में भाई श्रवण कुमार त्रिपाठी और उनके सुरक्षाकर्मी गोबिंद दुबे के साथ गया था। भोजन करते समय गांव के ही सच्चिदानंद उर्फ भल्लर पुत्र गजराज व विकास लाल श्रीवास्तव पुत्र संत कुमार ने सुरक्षाकर्मी से भाई का रायफल छीनने का प्रयास किया। असफल होने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोल्हुआ गांव निवासी हेमंत कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर गांव निवासी सच्चिदानंद उर्फ भल्लर व विकास लाल श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें