रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ के उत्तर स्थित बाग में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो बंदरों के शव देखे गए। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंदरों के शवों को कब्जे में लेने के साथ ही पशु विभाग को इसकी जानकारी दी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी पौली शशिकांत तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची थी। पोस्टमार्टम हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।