फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी करते पकड़े गए कबाड़ बीन रहे दो नाबालिग

Fri, 27 Sep 2024 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में कबाड़ बीन रहे करीब छह नाबालिग बच्चे एक नव निर्मित मकान की बाउंड्री में घुस गए और वहां रखी कुछ वस्तुओं पर भी हाथ साफ करने लगे। मौके पर पहुंचे गृहस्वामी ने दो बच्चों को पकड़कर डायल 112 के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हरिहरपुर चौकी पुलिस को दिए तहरीर में हरिहरपुर वार्ड नौ गांधीनगर निवासी बर्तन व्यवसायी वेद प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह टहलने निकले थे। इसी दौरान उनके नवनिर्मित मकान की चहारदीवारी में कुछ बच्चे दिखाई दिए। कुछ नाबालिग बच्चे उन्हें देखते ही भाग निकले जबकि दो किशोर मौके पर पकड़े गए। पूछने पर बाताया कि वे कबाड़ इकट्ठा कर रहे हैं। यह सिलसिला करीब महीने भर से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें