फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका के घर पहुंचे दो प्रेमी, दोनों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमिका को अपने साथ वाहन में बिठा कर ले गया प्रेमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर बृहस्पतिवार की शाम दो प्रेमी पहुंच गए। प्रेमिका को अपना बताते हुए दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसे देख गांव के लोग पहुंच गए। बीच बचाव कर मामला शांत हुआ। अंत में एक प्रेमी युवती को अपने वाहन में बिठाकर ले गया।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती से बगल के बाजार निवासी दो युवक प्रेम करने का दावा करते हुए उसके घर पहुंच गए। जहां बातचीत के दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों प्रेमियों को लड़ते देख युवती और उसकी मां ने शोर मचाया। थोड़ी देर में गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बीच बचाव किया। उसके बाद एक युवक अपने घर चला गया, तो थोड़ी देर के बाद दूसरा युवक युवती को अपने वाहन में बिठाकर घर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबी की वजह से युवती की मां प्रतिरोध नहीं कर पा रही है। शुक्रवार को इस घटना की चर्चा क्षेत्र में होती रही। पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें