फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो घायल

Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव स्थित पीएनबी बैंक के निकट शनिवार को साइकिल और बाइक की भिड़ंत हो गई। दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दूसरे की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से घर भेजवाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के छितही गांव निवासी राम निरंजन (60) शनिवार को साढ़े तीन बजे के लगभग घर से साइकिल से स्थानीय तिराहे पर जा रहा था। जैसे ही महुली-बस्ती मार्ग पर पीएनबी बैंक के निकट पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दिलशाद निवासी मुरादाबाद जिले से भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपचार के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। बाइक चालक दिलशाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि साइकिल सवार राम निरंजन की हालत में सुधार होने पर चिकित्सक घर भेज दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें