फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय के निकट रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। महुली थाना क्षेत्र के नोकता गांव निवासी संत पुत्र श्यामलाल साइकिल लेकर नाथनगर से बाजार करके घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार प्रमोद निवासी ग्राम सड़हरा की बाइक और साइकिल में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य नाथनगर ले गए। हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें