रोसयाबाजार। पौली चौकी पुलिस द्वारा सोमवार को पौली चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी नंदु गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान चालकों के गाड़ियों के कागजात, ड्राइवर लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट और अन्य कागज देखे गए कुल 66 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इनमें 10 वाहन चालकों से ई-चालान के रूप में एक हजार रुपये शमन शुल्क वसूल की गई। संवाद