फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रवासी पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। पुलिस ने झील से प्रवासी पक्षियों का शिकार करने वाले दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिकारियों के पास से प्रवासी पक्षियों को बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार शिकारियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसआई वीरबहादुर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बखिरा झील से प्रवासी पक्षियों का शिकार कर बेचने की सूचना मिली। टीम ने कानापार पुलिया के निकट से दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शिकारियों में झुंगिया निवासी साधू और रमेश शामिल है। दोनों के पास से तीन जीवित और एक मृत प्रवासी पक्षी बरामद किया। वहीं 2.50 ग्राम फ्यूरोडाइन केमिकल मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें