- स्वास्थ्य उपकेंद्र भगता और तामेश्वरनाथ का औचक निरीक्षण, तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के निर्देश पर शुक्रवार को ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर ने स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं जन आरोग्य मंदिर भगता और तामेश्वरनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भगता में दो स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर पाई गईं।
शुक्रवार को ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर महेंद्र कुमार त्रिपाठी सुबह 11:30 बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र व जन आरोग्य मंदिर भगता पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम चित्रकला मौजूद मिलीं, जबकि सीएचओ रीतू श्रीवास्तव व संविदा एएनएम निधि गौंड गैरहाजिर रहीं। इन दोनों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र तामेश्वरनाथ का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर एएनएम स्नेहलता राय, संविदा एएनएम अनीता यादव व सीएचओ समिधा सिंह मौजूद रहीं।