संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बुढ़ाननगर (मदाईन) में बृहस्पतिवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार को बुढ़ाननगर गांव में राशन की दुकान के लिए रिक्त चल रहे कोटेदार चयन प्रस्ताव के लिए खुली बैठक हुई, लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बुढ़ाननगर गांव में स्थित एक चाय की दुकान पर कोटेदार चयन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते अचानक मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के लगभग 45 वर्षीय समीउल्लाह, 60 वर्षीय मनौव्वर हुसैन और दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय मो. अकरम घायल हो गए।
तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। समीउल्लाह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल से परिजन कहीं अन्य अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।