फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ चलाया गया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जिले में टैक्सी, बस, ऑटो स्टैंड के अवैध संचालन को रोकने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ व प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत मनमाने ढंग से खड़े किए गए वाहनों को हटवाया गया। साथ ही जहां सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया था, वहां से अतिक्रमण हटवाया गया। टेंपो चालकों को सार्वजनिक मार्ग, तिराहों, चौराहों पर अपने वाहनों को न खड़ा करने व निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर ही सवारियों को बैठने व उतारने की हिदायत दी गई। सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। इसके साथ ही सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण करने वाले लोगों का अतिक्रमण भी हटवाया गया और ऐसा दुबारा न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि अवैध स्टैंडों के संचालन को रोकने के लिए अभियान आगे की जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें