फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के टेमारहमत के पास हुआ हादसा, वहीं कानपुर में डिघवा गांव निवासी युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कानपुर जनपद में हुआ। जहां से परिजन शव लेकर खलीलाबाद चले आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक दुधारा क्षेत्र के डिघवा गांव का रहने वाला है। दूसरा हादसा टेमा रहमत के पास रविवार सुबह हुआ। जिसमें अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक दुधारा क्षेत्र के डिघवा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद दूबे पुत्र हृदयनारायण (उम्र 38 वर्ष) कानपुर जनपद के कल्याणपुर में हादसे में घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसको लेकर हैलेट अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दुर्गा प्रसाद का शव लेकर गांव चले आए। सुबह के समय परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार की सुबह कांटे चौकी क्षेत्र के टेमा रहमत के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद एनएच की एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती के लिए रवाना हो गई। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें