फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किराने की दुकान में लगी, सामान और नकदी जलकर खाक

Sun, 24 Mar 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के गिठनी चौराहे की घटना, ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के गिठनी गांव के चौराहे पर स्थित किराने की दुकान में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखा साढ़े चार लाख रुपये से अधिक का सामान और 30 हजार नकदी भी जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी दुकानदार को दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्षेत्र के गिठनी गांव निवासी विशाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल की गिठनी चौराहे पर किराने की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक शनिवार रात करीब तीन बजे गांव के एक व्यक्ति से सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचा तो शटर के नीचे से धुएं का गुबार निकल रहा है। लोगों की मदद से शटर का ताला तोड़कर दुकान खोला गया। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर एक घंटे बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विशाल प्रजापति के अनुसार दुकान में रखा बिस्कुट, नमकीन, दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री, काउंटर जिसकी अनुमानित रकम लगभग साढ़े चार लाख रुपये के अलावा तीस हजार नकदी भी जलकर नष्ट हो गया है। दुकानदार ने बताया कि शनिवार को वह कुछ सामान की खरीदारी करके दुकान में रखे थे। वह भी आग लगने से जल गया। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नही हो सकी थी। हल्का लेखपाल और पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें