संतकबीरनगर। जिले के साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने साइबर अपराध के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, 30 हजार नगदी, तीन एटीएम, आधारकार्ड बरामद किया है। दोनों आरोपी खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया है।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने 24 अक्तूबर को आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी सुजीत कुमार व आदित्य पांडेय निवासी ग्राम उस्का कला थाना कोतवाली खलीलाबाद को एचआरपीजी काॅलेज से पहले सड़क किनारे लगे बेंच से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 30 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल, तीन एटीएम और एक आधार कार्ड बरामद किया।
घटना में सम्मिलित एक खाते में 40 हजार रुपये पूर्व में सीज कराया गया। पीड़ित सर्वदानन्द उपाध्याय निवासी उस्का कला थाना कोतवाली खलीलाबाद ने 23 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाना पर प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपी आदित्य पांडेय जो कि उनका यूपीआई पासवर्ड जानता था अपने साथी सुजीत कुमार के साथ मिलकर 70 हजार रुपये एक अन्य बैंक खाता में ट्रांसफर कर लिया है। पूछने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
एएसपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
-
साथी के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ मिलकर साजिश रच डाला। एएसपी ने बताया कि आरोपी सुजीत ने बताया कि वह किराना की दुकान चलाता है। सर्वदानन्द गांव के रहने वाले हैं। एक दिन आदित्य उनके पास आये और बताए कि सर्वदानन्द के खाते में पैसा है और उसका यूपीआई पासवर्ड उसे पता है। कोई दूर का खाता या यूपीआई आईडी दो जिस पर पैसा ट्रांसफर कर आपस में बांट लिया जाए। पैसे की बात पर मन में लालच आ गया और वह अपने मकान में रहने वाले किरायेदार नीतू निवासी झांसी जो दीपावली के कारण घर गया है, उसको फोन करके एक नंबर मांगा। जिस पर पैसा ट्रांसफर करके रुपये प्राप्त किया जा सके। नीतू अपने दोस्त का मोबाइल नंबर बताया। उस नंबर पर वह और आदित्य मिलकर सर्वदानन्द को विश्वास में लेकर मोबाइल ले लिए। मोबाइल का यूपीआई कोड आदित्य जानता था उसके माध्यम से चार बार में 70 हजार रुपये भेजा दिए।