फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंफर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की मौत

Sat, 16 Mar 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धनघटा रोड सियरा सांथा में शनिवार की देर शाम डंफर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विंध्याचल पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम निरंजन पांडेय उम्र 70 साल निवासी गायघाट थाना महुली खलीलाबाद से अकेले बाइक लेकर अपने गांव जा रहे थे। शाम सात बजे के आसपास सियरासांथा व गंगा देवरिया के बीच में डंफर ने ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचकर शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गए। कोतवाल राम कृपाल सिंह ने बताया कि हादसे की कोई सूचना उनके पास नही आया है। घटना की जानकारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें