फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो दोषियों को छह-छह माह सदाचरण के शर्त पर छोड़ा

Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मारपीट के मामले में न्यायालय जेएम ने दो दोषियों को 6-6 माह के सदाचरण कायम रखने की शर्त पर छोड़ा है। धनघटा क्षेत्र के अमृतलाल ने 10 अक्तूबर 2005 को पुलिस को तहरीर दी कि चपरापूर्वी गांव के सबरू सिंह और नेमा देवी ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में केस दर्ज हुआ। कोर्ट में सुनवाई के बाद जेएम न्यायालय ने दोनों को दोष सिद्ध पाया। इसके बाद दोनों को छह-छह माह की अवधि के लिए सदाचरण कायम रखने के लिए दंडित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें