संतकबीरनगर। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत न्यायालय ने दो दोषियों को जेल में बिताई गई अवधि और आठ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। बखिरा थाने पर रामदरश ने केस दर्ज कराया था कि उनके घर चोरी हुई है। जिसमें पुलिस ने रामकरन, रामकेवल को गिरफ्तार किया था। विवेचना के बाद पुलिस की पैरवी के फलस्वरूप सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय ने दोनों को उक्त सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। संवाद