रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के गागरगाड के निषाद बस्ती घुरहा में सांप के काटने से दो भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुंदर पुत्र रामधनी रोज की भांति शुक्रवार को अपनी दो भैंस को सिवान में चराने के लिए ले गए थे, जहां एक विषैले सांप ने चर रही दोनों भैंसों के जीभ में डस लिया जिसे देखकर वह घबरा गए।
सांप को मारने की कोशिश किए, लेकिन सांप जब इनकी तरफ आने लगा तो सुंदर खुद किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग निकले, ले किन दोनों भैंस आनन-फानन में जमीन पर गिर पड़ी और दम तोड़ दिया। लोगों ने सहायता के लिए हल्का लेखपाल को सूचित किया है, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा था।