संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग छात्रों का डॉटा यू डायस पर अगर गलत फीड हुआ तो दिव्यांगों के लिए मिलने वाला बजट रुक सकता है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से डाटा के बावत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत यू डायस पोर्टल पर दिव्यांग बच्चों को सही नामांकन तथा छात्र-छात्राओं का कक्षावार, सामाजिक श्रेणीवार नामांकन में सामानता तथा दिव्यांग बच्चों को दिए जाने वाले उपकरणों का डाटा अपलोड करना था। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी समर्थ एप से डाटा को प्राप्त करते हुए ब्लाक आईडी से यह सुनिश्चित कर ले कि नामांकित बच्चों का अंकन यू-डायस प्लस पर सही है। अगर गलत डाटा फीड हुआ तो बजट रुक सकता है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी यू डायस पर अपलोड हुए सही डाटा फीडिंग का प्रमाण उपलब्ध कराए।