फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक रेफर

Tue, 30 Apr 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के छितही गांव के निकट हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव के निकट सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी नाथनगर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो भाई एक शादी समारोह कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के मडहा गांव निवासी निराला पुत्र स्व. राम अवध अपने छोटे भाई परमेंद्र के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से महुली थाना क्षेत्र के बन्धुपुर गांव पहुंचा था। सोमवार की शाम लगभग चार बजे वापस बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही छितही गांव के निकट पहुंचा, उसी दौरान नीलगाय का झुंड अचानक सड़क पार करने लगा। चपेट में बाइक आ गई। सड़क पर गिरकर बाइक सवार निराला एवं छोटा भाई परमिंदर घायल हो गया। दुर्घटना में निराला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर निराला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें