संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में सात वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी रमेश और चन्द्रभान निवासीगण उसका कला को गिरफ्तार किया। वहीं थाना महुली पुलिस ने वारंटी अजय व प्रदीप निवासीगण बेलहरा, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी तीरथ चाई, मल्हरी पत्नी तीरथ निवासी झुंगिया और थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी चन्दे निवासी खैरवां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी वारंटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।