संतकबीरनगर। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट भूपेंद्र राय की कोर्ट ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी व मारने पीटने के दोषी दो भाईयों को एक-एक वर्ष की अवधि के लिए सदाचार कायम रखने की परिवीक्षा पर छोड़ा है। साथ ही वादी को एक एक हजार रुपये क्षतिपूर्ति भी देने का आदेश दिया है।
जय प्रकाश ने धनघटा थाने में सन 2009 में एनसीआर दर्ज कराया था। उसने बताया कि 15 मार्च को वह अपने खेत देखने प्राथमिक पाठशाला खेवसिया पर पहुंचे। आरोपी स्वामी नाथ, भवनाथ अनायास ही अब शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडा से मारे-पीटे। शोर पर गांव के तमाम लोग आए और बीच-बचाव किया। उसको काफी चोटें आई थी। उसने भाई के साथ चोटों का डॉक्टरी कराया तथा थाने पर एनसीआर दर्ज करवाई। संवाद