फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर डेयरी संचालक समेत दो घायल, रेफर

Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के सगड़वा गांव के मोड़ के पास शनिवार देर शाम दो बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दुग्ध डेयरी संचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत में सुधार होता न देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी सईद अहमद गांव में दूध की डेयरी चलाते है। बाजार में दुकानों और घरों तक दूध बेचते थे। शुक्रवार की शाम वह महुली कस्बा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही महुली बस्ती मार्ग से सगड़वा गांव के मोड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान दूसरी बाइक चालक पुनीत निवासी कटार मिश्र थाना धनघटा से टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर सईद अहमद और पुनीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें