फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवती समेत तीन घायल

Wed, 05 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर खलीलाबाद मुख्य मार्ग पर बैडडवा गांव के पास मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने पर एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें युवती एवं एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य का इलाज सीएचसी पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी आशीष कुमार तथा रणविजय एक ही बाइक से खलीलाबाद की तरफ से आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बैडड़वा गांव निवासी विजयलक्ष्मी अपने किसी रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर खलीलाबाद की तरफ जा रही थी। बैड़डवा गांव के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। जिसमें विजयलक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य घायल रणविजय को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें