संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पशु हास्पिटल के पास हादसे के बाद ऑटो चालक व उसके साथियों ने अधिवक्ता व उनके साथी को गाली व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित आनंद पटेल निवासी ग्राम बारीगांव थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर दी कि वह दीवानी न्यायालय में वकालत करते हैं। 3 नवंबर को वह बरदहिया बाजार से बाइक से साथी अविनाश के साथ लौट रहे थे। शाम करीब 4:40 बजे पशु हास्पिटल के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह उनके साथी गिर गए।
हादसे के बाद टेंपो चालक भागने लगा। रोका तो उसने दो अन्य लोगों को फोन करके बुला लिया। वे लोग टेंपो वाले को भगाने लगे। उसका फोटो खींचा तो मारपीट पर उतारू हो गए। गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए। संवाद