धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक नाथनगर के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी से नाथनगर ले जाया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से एक को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
बस्ती जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बासापार गांव निवासी कल्पनाथ पुत्र राम केवल के साथ उसका साथी महुली क्षेत्र के सड़हरा गांव निवासी राजेश पुत्र इंदल चौहान खलीलाबाद में एक साथ कार्य करने गए थे। देर शाम काम समाप्त कर नाथनगर स्थित कल्पनाथ को ससुराल छोड़ने के लिए राजेश बाइक से आ रहा था। जैसे ही विश्वनाथपुर-मुखलिसपुर मार्ग पर नाथनगर पीएनबी बैंक के समीप पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। संवाद