धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के महुली-बस्ती मार्ग पर महुली ईदगाह के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति बाइक लेकर भाग गया।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुई कोल बाबू गांव निवासी श्रवण कुमार (20) पुत्र प्रकाश और पाकडड़ाड गांव के अवधेश (25) पुत्र सोमई के साथ बाइक से रविवार को घर आ रहे थे। उसी दौरान महुली ईदगाह के निकट सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार टक्कर के चलते बाइक सवार श्रवण कुमार और अवधेश उछलकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चले गए, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे में दोनों घायल हो गए, उनका इलाज सीएचसी नाथनगर में चल रहा है। सूचना पर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।