फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीकू वार्ड में महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में रविवार को एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने वार्ड में सफाई न होने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। वार्ड में तैनात स्टाप नर्स ने किसी तरह से महिला को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पीकू वार्ड में सुबह 11 बजे के करीब एक महिला अपने बच्चेे को लेकर पहुंची। बच्चे को बुखार था। वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने बच्चों को भर्ती कर लिया। इसके बाद महिला ने वार्ड में साफ-सफाई न होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक महिला हंगामा करती रही। कभी विधायक को फोन करने की बात तो कभी डीएम से मामले की शिकायत करने की बात कहती रही।
महिला ने आधे घंटे तक वार्ड में हंगामा किया। हालांकि इस दौरान मरीज कम भर्ती थे। इसकी वजह से भीड़ नहीं थी। स्टाप नर्स ने महिला को समझाया, जिसके बाद महिला शांत हुई। डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि महिला बेवजह शोर मचा रही थी। बाद में शांत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें