फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मंगलवार को हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को मेंहदावल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बाराखाल गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गई थी। इसमें पवन यादव और सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना मेंहदावल में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार को बाराखाल गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सुग्रीव मौर्य तथा देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेंहदावल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें