संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के दिन शहर के मेंहदावल बाईपास पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो नामजद समेत 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने पंजीकृत अभियोग के मामले में नामजद आरोपी अवनिन्द्र सिंह पुत्र विजयी सिंह निवासी रिठुआखोर व देवा यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी ईटार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार भानू प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी व हवाई फायरिंग करने के संबंध में थाना स्थानीय पर तीन नवंबर को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मामले में दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया। संवादे